अमेठी से राजनीतिक नहीं, परिवारिक रिश्ता है - प्रियंका गांधी

 


लखनऊ। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत आज जनपद अमेठी के दखिनवारा न्याय पंचायत में आयोजित बैठक को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 प्रियंका गांधी ने सम्बोधित किया। बैठक में अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सहप्रभारी उ0प्र0 जुबेर खान, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव अनिल यादव एवं प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी फरहान वारसी सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को ग्राम पंचायत स्तर तक मजबूत करने और धारदार बनाने के क्रम में न्याय पंचायत कमेटियों के गठन के लिए सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम उ0प्र0 के सभी 75 जनपदों तथा सभी 826 ब्लाकों के सभी न्याय पंचायत स्तर तक चल रहा है। अब तक लगभग 90 प्रतिशत से अधिक न्याय पंचायतों का गठन हो चुका है जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री आर0के0 चैधरी, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, पूर्व सांसद जा राम पाल, पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया सरीखे वरिष्ठ नेता और पार्टी के समस्त पदाधिकारी न्याय पंचायतों के सम्मेलन में सम्मिलित हो रहे हैं और कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाई कर न्याय पंचायतों के गठन में जिलावार नियुक्त प्रभारियों की मदद में जुटे हुए हैं।

संगठन सृजन अभियान के तहत हर न्याय पंचायत में आने वाले ग्राम पंचायतों से 11-11 सदस्यों की सूची उनके पते एवं मोबाइल नम्बर के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मंगाई जा रही है। कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों एवं आन्दोलनों के बारे में पूरी जानकारी पहुंचायी जा रही है तथा अभी हाल में केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाये गये तीनों काले कृषि कानूनों की कमियों को जनता के बीच पहुंचाया जा रहा है तथा चरम पर पहुंची मंहगाई और बेरोजगारी आदि समस्याओं के लिए जनविरोधी भाजपा सरकार के चेहरे को आम जनता के समक्ष बेनकाब करने का काम कार्यकर्ता कर रहे हैं।

इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 प्रियंका गांधी ने जहां कल दिनांक 26 जनवरी को रायबरेली जनपद के राही ब्लाक के राही न्याय पंचायत में भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया वहीं आज अमेठी जनपद के जामों ब्लाक के दखिन वारा न्याय पंचायत में हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा अमेठी से राजनीतिक नहीं, परिवारिक रिश्ता है। उन्होने कहा कि संगठन निर्माण कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है। संगठन के बल पर हम सरकार की गलत नीतियों का मजबूती के साथ विरोध कर सकते हैं तथा किसानों, बेरोजगारों और मंहगाई के खिलाफ एक मजबूत निर्णायक लड़ाई लड़ सकते हैं।

प्रियंका गांधी ने अंत में सम्मेलन में कहा कि किसान विरोधी कानून सिर्फ किसानों के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक है। क्योंकि यह कानून सरकार ने अपने चंद पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया है। जिससे समूचे देश के किसानों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। यही कारण है कि पूरे देश का किसान पिछले 63 दिनों से राजधानी दिल्ली की सीमा पर कानून वापस लिये जाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है और अपने 157 साथियों को गंवा (शहादत) चुका है।

इसी क्रम में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज जनपद रायबरेली के ब्लाक हरचन्दपुर के पश्चिम गांव न्याय पंचायत में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित होने वाली न्याय पंचायत स्तरीय बैठक में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।  

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें