भाजपा दोहरे चरित्र की पार्टी होने के साथ-साथ भ्रष्टाचार की जननी भी हैं- अखिलेश यादव

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा लूट, हत्या की घटनाएं व्यापारियों के साथ हुई है। कोई कार्रवाई नहीं हुई। लाकडाउन में कारखाने प्रतिष्ठान बंद रहे फिर भी उन्हें बिजली का बिल देना पड़ रहा है। भाजपा दोहरे चरित्र की पार्टी है जो सबको बेईमान समझती है। नोटबंदी ने पूरी अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। वह अब व्यापार में एकाधिकार करने की साजिश में लगी है। एक वर्ष में ही राज्य के साथ भाजपा के भाग्य का निर्णय हो जाएगा। व्यापारी चुनाव में भाजपा को असली वैक्सीन लगाएंगे।


अखिलेश यादव ने प्रदेश में व्यापारियों को नववर्ष की शुभकामना दी और उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि किसानों, व्यापारियों का भरोसा भाजपा पर नहीं है। 20 लाख करोड़ के घोषित पैकेज में व्यापारियों को क्या मिला? किसान और व्यापारी दोनों एक दूसरे पर निर्भर है। इनके संयुक्त प्रयास से ही आर्थिक तरक्की होना सम्भव होगी। डिजीटल व्यवस्था में छोटा व्यापारी खत्म हो जाएगा। भाजपा किसी का दुःख दर्द नहीं समझती है। वह भ्रष्टाचार की जननी हो गई हैं। भाजपा चंद बड़े कारपोरेट की पक्षधर है। यादव ने घोषणा की कि समाजवादी सरकार बनने पर व्यापारियों का डाटा बनाएंगे तथा उन्हें डायल 100 से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने पारदर्शिता के साथ विकास कार्य किए थे। व्यापारियों किसानों की सहूलियत के लिए मंडिया स्थापित की थी, जिन्हें भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। समाजवादी पार्टी किसानों, व्यापारियों के हितों का संरक्षण करती रही है।

संगठन की बैठक में व्यापारियों ने कहा कि भाजपा ने व्यापारियों को धोखा दिया है। तमाम वादों के बावजूद भाजपा ने व्यापारी समाज के हित में कुछ नहीं किया। व्यापारियों की चुप्पी से भाजपा सरकार बेलगाम हो गई है। उसने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। भाजपा की अमानवीय सरकार है। अब व्यापारी मौन नहीं बैठेंगे, अखिलेश यादव को विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की शपथ ली। पार्टी के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखेंगे और पार्टी अध्यक्ष के निर्देशों का अक्षरशः पालन होगा। उन्होंने कहा कि शहर के हर बाजार में समाजवादी पार्टी की उपस्थिति को सुनिश्चित करेंगे। अखिलेश यादव ने गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मसान घाट पर छत गिरने से हुई मौतों पर कहा कि भाजपा ने श्मसान का पुराना रिश्ता है। उसने उसके पैसे को भी लूट लिया। श्मसान घाट में भी भ्रष्टाचार कर दिया। वहां हुई मौतों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। सरकार ने पूरी छत बालू की बनवाई। 25 मौतों पर 2 लाख रूपये की मदद क्या होती है, सरकार को प्रत्येक मृतक आश्रित परिवार को 50-50 लाख रूपये की मदद देनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रत्येक गरीब को समाजवादी सरकार ने 500 रूपये मासिक दिया था उसे ही भाजपा 6 हजार वार्षिक बताकर भटका रही है। लाकडाउन पीरियड में पलायन के दौरान मृतको के परिवारों को समाजवादी पार्टी ने एक-एक लाख रूपये की मदद की थी जबकि भाजपा सरकार ने किसी की सुध नहीं ली। समाजवादी व्यापार सभा की बैठक में शैलेन्द्र श्रीवास्तव प्रेसीडेंट स्माल इण्डस्ट्रीज ऐण्ड मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीमा), पवन मनोचा मण्डल प्रभारी सहित राज्य भर के सैकड़ों व्यापारी शामिल हुए। अखिलेश यादव को व्यापार सभा का प्रतीक चिह्न (लोगो) तथा अन्य उपहार भेंट किए गए।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव