01 किलो 100 ग्रा0 अवैध गाँजा एवं 1600 रू0 के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। पुलिस आयुक्त महोदय डी0के0 ठाकुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की विक्रय/तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त रईस अख्तर उत्तरी जोन के निर्देशन व अपर पुलिस उपायुक्त महोदय उत्तरी प्राची सिंह के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज अखिलेश सिंह के निकट निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम के कुशल नेतृत्व में थाना जानकीपुरम पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त तीरथ राम पुत्र साधू राम नि0- ग्राम खेदौरा, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर उम्र करीब 43 वर्ष है को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0057/2021 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। थाना जानकीपुरम पुलिस टीम के चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त तीरथ राम उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। तथा इसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्रा० अवैध गाँजा, 01 अदद तराजू, तीन अदद बाट, 1600 रूपये नकद बरामद किया। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें