03 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

 
 
 
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद कानपुर देहात के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक का0दे0 के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद के नेतृत्व में मय फोर्स के अभियुक्त आकाश पुत्र कल्लू नि0 मो0 तुलसीनगर थाना रसूलाबाद कानपुर देहात उम्र 25 वर्ष को 03 कि0ग्रा0 नाजायाज गांजा, 17 हजार 600रु नकदी व एक होण्डा सिटी कार न0-यू0पी0 81 एक्स 7867 के साथ,अभियुक्त को विषधन रोड ग्राम जोत की तरफ जाते हुए थाना रसूलाबाद कानपुर देहात से पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
 
इस सम्बन्ध में थाना रसूलाबाद पर मु0अ0सं0- 82/2021 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें