05 फरवरी को छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मी व फ्रट लाइन कर्मियों का किया जायेगा टीकाकरण- अमित मोहन प्रसाद

 
लखनऊ उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज लोकभवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,19,282 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,82,11,459 सैम्पल की जांच की गयी है।
 
उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 197 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 4,765 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 1215 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 389 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना ईलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 431 तथा अब तक कुल 5,87,398 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
 
प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,84,681 क्षेत्रों में 5,10,463 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,22,415 घरों के 15,26,20,567 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 5,284 लोगों ने तथा अब तक कुल 4,71,052 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन 1600 स्थानों पर टीकाकरण का कार्य किया जायेगा तथा 05 फरवरी को छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंट लाइन कर्मियों का टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है लाइन कर्मियों का टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें