भारत ने कोविड के खिलाफ जारी लड़ाई में कीर्तिमान स्थापित करते हुए 1 करोड़ से अधिक लोगों का किया टीकाकरण


भारत ने वैश्विक महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है। 19 फरवरी, 2021 को सुबह 8:00 बजे तक, देश में कोविड 19 के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान में एक करोड़ से अधिक स्वास्थ्य और अग्रिम पंक्ति के कर्माचारियों का टीकाकरण हो चुका है।

1 करोड़ टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने में भारत को 34 दिन लगे जो दुनिया में दूसरा सबसे तेज गति से हासिल किया गया आंकड़ा है। आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 2,11,462 सत्रों के दौरान 1,01,88,007 टीकाकरण खुराक लाभार्थियों को दी गई हैं। इनमें 62,60,242 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 6,10,899 स्वास्थ्य कर्मी (दूसरी खुराक) और 33,16,866 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी (पहली खुराक) शामिल हैं।

टीकाकरण अभियान के 34वें दिन (18 फरवरी, 2021) 10,812 सत्र में कुल 6,58,674 टीकाकरण खुराक दी गईं। इनमें से 4,16,942 लाभार्थियों को पहली खुराक और 2,41,732 को दूसरी खुराक प्राप्त हुई। देश में दिन-प्रतिदिन टीकाकरण अभियान में वृद्धि देखी जा रही है। कुल टीकाकरण अभियान में 8 राज्यों का हिस्सा 57.47% है। अकेले उत्तर प्रदेश का योगदान इसमें 10.5% (10,70,895) हैं।

1.39 लाख (1,39,542) है। भारत में कुल सक्रिया मामलों की तुलना में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1.27% है। भारत में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 1.06 करोड़ (1,06,67,741) है। रिकवरी दर 97.30% हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 10,896 रोगी ठीक हुए हैं।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें