भारत में टीकाकरण कवरेज 1.11 करोड़ से अधिक

भारत ने कोविड-19 की संचयी जांच संख्‍या में रिकोर्ड बनाया है। भारत में कोविड जांच संख्‍या 21.15 करोड़ (21,15,51,746) को पार कर गई है। पिछले 24 घंटों में 6,20,216 जांच की गई। पूरे देश में जांच संरचना को प्रगतिशील रूप से बढ़ाने के कारण भारत में इतनी बढ़ी संख्‍या में जांच हुई है। भारत में 2393 जांच प्रयोगशालाएं हैं, जिसमें 1,220 सरकारी प्रयोगशालाएं तथा 1,173 निजी प्रयोगशालाएं हैं, जिससे दैनिक जांच क्षमता काफी अधिक बढ़ी है।

भारत का संचयी राष्‍ट्रीय पॉजिटिविटी दर 5.20 प्रतिशत है। 22 फरवरी, 2021 को सुबह आठ बजे तक टीकाकरण कवरेज 1,11,16,854 रहा और टीकाकरण के 2,32,317 सत्र आयोजित किए गए। इनमें 63,97,849 एचसीडब्‍ल्‍यू (पहला डोज़), 9,67,852 एचसीडब्‍ल्‍यू (दूसरा डोज) तथा 37,51,153 एफएलडब्‍ल्‍यू (पहला डोज) शामिल हैं।

पहला डोज लेने के बाद 28 दिन की अवधि पूरी करने वाले लाभार्थियों के लिए कोविड-19 टीके का दूसरा डोज 13 फरवरी, 2021 से देना प्रारंभ हुआ। एफएलडब्‍ल्‍यू का टीकाकरण 02 फरवरी, 2021 को शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान के 37वें दिन (21 फरवरी, 2021), टीके के 31,681 डोज दिए गए।

इसमें से 24,471 लाभार्थियों को पहले डोज (एचसीडब्‍ल्‍यू तथा एफएलडब्‍ल्‍यू) के लिए 1,429 सत्रों में टीके लगाए गए और 7,210 एचसीडब्‍ल्‍यू ने टीके का दूसरा डोज लिये। टीके के कुल 1,11,16,854 डोज में से 1,01,49,002 (एचसीडब्‍ल्‍यू तथा एफएलडब्‍ल्‍यू) को पहला डोज तथा कुल 9,67,852 एचसीडब्‍ल्‍यू का दूसरा डोज दिया गया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें