अवैध तमंचा .12 बोर एवं जिन्दा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। पुलिस आयुक्त महोदय डी0के0 ठाकुर द्वारा अपराधियो एवं वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त उत्तरी जोन रईस अख्तर के निर्देशन व अपर पुलिस उपायुक्त महोदया उत्तरी प्राची सिंह के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर योगेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक गुडम्बा फरीद अहमद के कुशल नेतृत्व में थाना गुडम्बा पुलिस द्वारा एक अदद अवैध तमन्चा व 02 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

उ0नि0 धनन्जय तिवारी मय हमराह पुलिस बल के क्षेत्र में भ्रमणशील होकर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध क्षेत्र में मामूर थे कि सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध तमन्चा लेकर खड़ा है, जो कही किसी अपराध करने की तैयारी में है। यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 धनन्जय तिवारी मय हमराह पुलिस बल मुखबिर के बताये गये स्थान के पास से पुलिस बल के द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

नाम पता पूछे जाने पर अभियुक्त ने अपना नाम इमरान पुत्र इसराइल उर्फ मुन्ना निवासी अजीज नगर मडियाव थाना मडियाव जनपद लखनऊ बताया, जिसकी जामातलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमन्चा व 02 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 67/2021 धारा 3/25 आर्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें