चोरी की मोपेड के साथ 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

लखनऊ। थाना आशियाना पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 66/21 धारा 379 भा0द0वि0 से सम्बन्धित एक अदद मोपेड वाहन नं0 यूपी 32 के आर 6823 टीवीएस काला रंग को बरामद किया गया।

पुलिस आयुक्त डी0के0 ठाकुर महोदय द्वारा अपराध एंव अपराधियो पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियायन के क्रम मे पुलिस उप आयुक्त संजीव सुमन पुलिस उप आयुक्त पूर्वी एस0एम0 कासिम आव्दी अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन ए डा0 वीनू सिह सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के पर्यवेक्षण एंव प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के निर्देशन में थाना आशियाना लखनऊ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-66/21 धारा 379/411 भा0द0वि0 से सम्बंधित पूर्व में चोरी गयी मोपेड को अम्बेडकर यूनिवर्सिटी तिराहे पर पुलिस टीम के द्वारा वाहन चेकिग के दौरान मोपेड गाडी नं0- UP32KR6823 टीवीएस काला रंग सवार दो व्यक्तियो रोका गया।

रोके जाने पर वाहन सवार उक्त वाहन का प्रपत्र उपलब्ध नही करा सके। नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम रविन्द्र विष्वकर्मा, पुत्र स्व. विनोद विष्वकर्मा, निवासी-एकता नगर निकट व्यापारी होटल थाना-पी0जी0आई, जनपद-लखनऊ उम्र 42 वर्ष बताया एवं दूसरे ने अपना नाम वेद प्रकाश मिश्रा, पुत्र स्व0 चन्द्र पाल मिश्रा, निवासी-8/159 रजनीखण्ड शारदानगर थाना आशियाना जनपद लखनऊ से बताया।

पूछतांछ करने पर चालक रविन्द्र विश्नकर्म ने बताया व उक्त वाहन को करीब 20/25 दिन पहले हम लोगो ने इस वाहन को एल्डीको समृद्वि रायबरेली रोड से चुराया था। अभियुक्तगण को कारण गिरफतारी बताकर हिरासत पुलिस लिया गया है जिससे कि पूर्व चोरी किये गये वाहन की बरामदगी मे पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें