3 वर्षों से वाँछित/फरार अपराधी (वाहन चोर) किया गया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना ठाकुरगंज पुलिस द्वारा तीन वर्षों से वाँछित/फरार अपराधी (वाहन-चोर) को पुलिस आयुक्त लखनऊ के द्वारा वाँछित/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त (प0) व अपर पुलिस उपायुक्त (प0) के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त चौक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज के नेतृत्व में गठित थाना ठाकुरगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर घण्टाघर दुर्गा देवी मार्ग से वाँछित/फरार अपराधी(वाहन चोर) मो0 सउद पुत्र मो0 शान नि0-वाटर वर्क्स रोड़ शेख चश्मे वाले विल्डिग के सामने भदेवा थाना बाजारखाला, लखनऊ जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है,को गिरफ्तार किया गया।
 
उक्त अभियुक्त मो0 सउद तीन वर्षो से थाना ठाकुरगंज लखनऊ के अभियोगों में वाँछित/फरार था। अभियुक्त पर मु0अ0सं0-1016/2018 धारा 379/411/420/467/468/471 भादवि थाना ठाकुरगंज लखनऊ, मु0अ0सं0-306/2019 धारा 379/411 भादवि थाना ठाकुरगंज लखनऊ, मु0अ0सं0-478/2019 धारा 379/411 भादवि थाना ठाकुरगंज लखनऊ को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम पवन कुमार मिश्रा उ0नि0/चौकी प्रभारी सतखण्डा थाना ठाकुरगंज लखनऊ द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें