41वां युवा रचनाकार दिवस एवं सम्मान समारोह : 21 साहित्यकारों को मिला सम्मान



लखनऊ। युवा रचनाकार मंच,लखनऊ द्वारा यूपी प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के 21 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ सतेन्द्र जैन ने की। मुख्य अतिथि विदुषी डॉ उषा सिन्हा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से साहित्यकारों के साथ - साथ साहित्य की रचनात्मकता को नवीन ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त होती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में वीर राजेश जैन,डॉ दिनेश चन्द्र अवस्थी एवं डॉ शोभा दीक्षित "भावना" मंच पर थीं। 

कार्यक्रम में श्रेष्ठ युवा रचनाकार सम्मान -2021 इंजी अमितेश गुप्त,नवगीतकार कुमार रवीन्द्र सम्मान-2021 डॉ रंजना गुप्ता,साहित्यानुरागी कैलाश चन्द्र जैन (कोच) स्मृति सम्मान-2021 प्रेम चन्द्र सैनी,शिक्षिका लता जैन स्मृति सम्मान -2021 डॉ रमा अग्रवाल जैन,कमल श्री स्मृति सम्मान -2021 डॉ अनामिका श्रीवास्तव,डॉ सीता किशोर खरे साहित्य सम्मान -2021 डॉ हरी शंकर शर्मा,डॉ सीता किशोर खरे साहित्य सम्मान -2021 डॉ लोकेन्द्र सिंह गुर्जर नागर साहब,राजाराम "समीर" स्मृति सम्मान -2021 डॉ उमेश "आदित्य",डॉ उमेश चन्द्र पाठक स्मृति सम्मान -2021 पं सूर्य प्रसाद मिश्र "हरिजन",डॉ अनंत माधव चिपलूणकर स्मृति सम्मान -2021 डॉ लालता प्रसाद त्रिपाठी,डॉ एन के सिंह स्मृति सम्मान -2021 अनिल मिश्र,विद्यावती मिश्रा स्मृति सम्मान -2021 तारावती,लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड -2020 डॉ अजय प्रसून,डॉ किशोरी शरण शर्मा स्मृति सम्मान -2021 डॉ शिरोमणि "पथ",छन्दकार गयाप्रसाद तिवारी "मानस" स्मृति सम्मान -2021 जयराम दास रस्तोगी,गीतकार दादा चक्रपाणि पाण्डेय स्मृति सम्मान-2021 जगदीश शुक्ल, शायर राजेश विद्रोही स्मृति सम्मान -2021 अमित कुमार खरे,पं भगवान चरण शुक्ल स्मृति सम्मान -2021 जमुना नारायण गुप्त "भरत",कवियित्री आभा रानी मिश्रा "अकेली" स्मृति सम्मान -2021 रोली शुक्ला,कवि/संपादक पं रामनारायण त्रिपाठी "पर्यटक" स्मृति सम्मान -2021 शरद मिश्र "सिन्धु" एवं दोहाकार अमन चांदपुरी स्मृति सम्मान -2021 देवेश द्विवेदी "देवेश" को पुष्पमाला,अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर अशोक पांडेय "अशोक",सरस कपूर,मधुकर अस्थाना,डॉ मृदुल शर्मा,विनीता जैन,लवली जैन,प्रियांशी नवीन,अवधेश गुप्त "नमन",राजेश जैन,वाहिद अली "वाहिद",मनु जैन,लक्ष्मी देवी आदि के उपस्थिति उल्लेखनीय रही। 

कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र अवस्थी,सञ्चालन डॉ रश्मि शील,संयोजन आवड़ा नवीन एवं नवीन शुक्ल,वाणी वन्दना ,इंजी सुनील वाजपेई एवं आभार प्रियांशी नवीन ने व्यक्त किया।   

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें