भारत में 94 लाख से ज्यादा लोगों को लगाए गए टीके

कोविड-19 टीकाकरण में भारत, विश्व में अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बाद विश्व में तीसरे स्थान पर है। स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 18 फरवरी, 2021 को प्रातः आठ बजे की स्थिति में कुल टीका लगवाने वालों की संख्या 94 लाख को पार कर गई है।

आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 1,99,305 सत्रों के दौरान 94,22,228 टीकाकरण खुराक लाभार्थियों को दी गई हैं। इनमें 61,96,641 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 3,69,167 स्वास्थ्य कर्मी (दूसरी खुराक) और 28,56,420 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी (पहली खुराक) शामिल हैं। कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक लेने के 28 दिन पूरे कर चुके लाभार्थियों के लिए दूसरी खुराक का टीकाकरण 13 फरवरी, 2021 को आरंभ हुआ था। अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण 2 फरवरी, 2021 को आरंभ हुआ था। 

टीकाकरण अभियान के 33वें दिन (18 फरवरी, 2021) 7,932 सत्र में कुल 4,22,998 टीकाकरण खुराक दी गईं। इनमें से 3,30,208 लाभार्थियों को पहली खुराक और 92,790 को दूसरी खुराक प्राप्त हुई। 

कोविड-19 के मरीजों की स्थिति के संबंध में देखें तो भारत में स्वस्थ होने वाले मामलों में दैनिक आधार पर निरंतर वृद्धि बनी हुई है। आज की स्थिति में यह 1.06 करोड़ (1,06,56,845) रही। स्वस्थ होने की दर 97.32 प्रतिशत रही। स्वस्थ होने की दर में बढ़ोतरी के साथ रोजाना मौतों में कमी ने सक्रिय मामलों में निरंतर कमी सुनिश्चित की है। भारत में वर्तमान में सक्रिय मामले (1,37,342) कुल संक्रमित मामलों का मात्र 1.25 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटे में 11,987 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें