राज्य सरकार चमोली, उत्तराखण्ड की आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ है- मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार जनपद चमोली, उत्तराखण्ड की आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ है। प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों को हर सम्भव राहत उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की पूरी मदद करने के निर्देश दिए हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार के अधिकारियों से समन्वय बनाकर इस आपदा में घायल हुए प्रदेश के लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उत्तराखण्ड की त्रासदी में दिवंगत व्यक्ति के परिवारों को सम्बन्धित जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता व अन्य राहत उपलब्ध कराई जाए। दिवंगत व्यक्ति के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए परिवार को हर सम्भव सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रभावित परिवारों को कोई समस्या न हो।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें