दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


लखनऊ। थाना वजीरगंज लखनऊ की पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त नवीन सोनकर पुत्र कैलाश नाथ सोनकर निवासी म0नं0-582ख/411 बेहसा 02 नम्बर हाईवे थाना सरोजनीनगर लखनऊ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
 
थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं-00052/2021 धारा 498ए/304 बी भा.द.वि व 3/4 डी.पी. एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त नवीन सोनकर पुत्र कैलाश नाथ सोनकर निवासी म0नं0-582ख/411 बेहसा 02 नम्बर हाईवे थाना सरोजनी नगर लखनऊ को अपराध एंव जुर्म जरायम की रोकथाम हेतु पुलिस आयुक्त महोदय महानगरीय क्षेत्र लखनऊ के आदेशानुसार पेशेवर एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उप आयुक्त नगर पश्चिमी देवेश पाण्डेय व अपर पुलिस उप आयुक्त नगर (प0) गोपाल चौधरी व सहायक पुलिस आयुक्त चौक इन्द्रप्रकाश सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज घनश्याम मणि त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में मेडिकल कालेज चौराहे के पास से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जरिये मा० न्यायालय जेल भेजा जा रहा है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें