पत्नी को धमकाने व उकसाने के कारण आत्महत्या, के वाँछित आरोपी को किया गया गिरफ्तार

लखनऊ। पुलिस आयक्त लखनऊ के द्वारा वाँछित/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त (प0) व अपर पुलिस उपायुक्त (प0) के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त चौक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज के नेतृत्व में गठित थाना ठाकुरगंज पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर पावर हाउस चौराहा बरावन कला के पास से वाँछित/फरार अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र राम चन्द्र साहू नि0-मौरा बरावन कला थाना-काकोरी जनपद, लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष को थाना ठाकुरगंज पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0- 90/2021 धारा 306 भादवि में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
 
अभियुक्त के द्वारा पत्नी (दीक्षा गुप्ता) को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जाना फोन पर जान से मारने या पत्नी को मरने के लिये उकसाना व बाझ होने का ताना मारना आदि कारणो को लेकर दीक्षा गुप्ता गुप्ता के द्वारा आत्महत्या कर लेना के आरोप है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें