हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट लखनऊ डी0के0 ठाकुर के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी लखनऊ रईस अख्तर, अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) प्राची सिंह के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज अखिलेश सिंह के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज सिहं के नेतृत्व में थाना मड़ियाव में वांछित अभियुक्त अरविन्द कुमार वर्मा पुत्र रामचन्द्र उर्फ चन्द्रपाल नि0 643/197/5 शंकरपुर सीतापुर रोड थाना मड़ियांव लखनऊ को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

वादी संजय कुमार सोनी निवासी शंकरपुर थाना मड़ियांव लखनऊ से उनके ही पड़ोसी धर्मेन्द्र, सुरेन्द्र, रामचन्द्र आदि 3-4 लोगो द्वारा नशे में विवाद करते हुए गाली-गलौज देते हुए ईट पत्थर से फेक कर मारा पीटा गया था, जिससे वादी संजय कुमार सोनी के पुत्र रिषी सोनी को काफी चोट लगी थी। घायल रिषी सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था व इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। जिस सम्बन्ध में थाना मड़ियांव में मु0अ0सं0-412/20 धारा 147/336/504/302 IPC का अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसमें नामजद आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

विवेचना में प्रकाश में आया अभियुक्त अरविन्द कुमार वर्मा काफी दिनो से फरार चल रहा था, जिसे प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कराते हुए अभियुक्त अरविन्द कुमार वर्मा को जेल भेजा जा रहा है एवं आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें