नाबालिग बालिका के साथ दुराचार करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, व अपहृत बालिका बरामद

 
 

लखनऊ। थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर उसके साथ दुराचार करने वाला शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही अपहृत बालिका को भी बरामद कर लिया गया है।
 
पुलिस आयुक्त व संयुक्त पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उप आयुक्त पूर्वी संजीव सुमन व अपर पुलिस उप आयुक्त पूर्वी कासिम आब्दी व सहायक पुलिस आयुक्त गोमती नगर श्वेता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में थाना गोमतीनगर के मु0अ0सं0- 1035/18 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त बच्चा गौतम उर्फ नीरज पुत्र सत्तन गौतम निवासी सेवरही खलवा टोला थाना सेवरही जिला कुशी नगर उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया व अपहृता की बरामदगी की गयी।
 
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा करीब 02 वर्ष पूर्व नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा कर दिल्ली ले जाया गया था, जहाँ उसके साथ दुराचार किया गया। इसके अतिरिक्त थाना गोमती नगर विस्तार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-42/21 धारा 366 भादवि से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। उपरोक्त प्रकरणों में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें