पूर्व मुख्यमंत्री के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचने पर हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत

 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रयागराज के दौरे पर थे। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी भी थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। गगनभेदी नारों से सड़क के दोनों तरफ उपस्थित जनसमुदाय ने अपने नेता का जगह-जगह अभिनंदन किया। कठुआ गौसपुर, झलवा, ट्रिपल आईटी तिराहा पर ज्वांटी यादव ने स्वागत किया। पीपलगांव का चौराहा पर यथांश केसरवानी ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया।
 
  
रास्ते में एक छोटा बच्चा फूलमाला लिये खड़ा था जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास नहीं पहुंच पा रहा था। उस पर नज़र पड़ते ही अखिलेश यादव ने गाड़ी रोककर उसको आशीर्वाद दिया। लूकरगंज फ्लाईओवर के पास काशान सिद्दीकी, रूपनाथ यादव एडवोकेट एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने साइकिल उठाकर अखिलेश यादव का स्वागत किया। हाईकोर्ट चौराहे पर अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष राकेश यादव एडवोकेट, राजेश शर्मा, नितिन पार्षद सहित अनेक अधिवक्ताओं ने अखिलेश यादव का उत्साह से अभिनंदन किया। फ्लाईओवर के बाद अखिलेश यादव की फोटो के साथ स्वागत किया। 
 
  
रास्ते में विभिन्न स्थलों पर जनसमूह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रतीकचिह्न देकर प्रयागराज आगमन पर आभार प्रकट किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सरोजिनी नायडू मार्ग स्थित पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के आवास पर विशिष्टजनों से मुलाकात कर उपस्थित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर यादव ने 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिये बूथस्तर पर मजबूती का निर्देश दिया। यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम पूजन पटेल के निधन उपरांत तेलियरगंज स्थित उनके घर जाकर पार्थिक शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद के आवास पर पूर्व सांसद नागेन्द्र पटेल, विजय प्रताप यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
 
  
इसके उपरांत इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष रिचा सिंह के गोविन्दपुर स्थित घर जाकर उनके माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। अखिलेश यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष आदिल हमजा से उनके स्टेनली रोड स्थित आवास पर जाकर मिले। सर्किट हाउस में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विभिन्न धरना प्रदर्शनों में जेल गये पार्टी नेताओं से मुलाकात किया। अखिलेश यादव प्रयागराज में दिनभर रहे। वह जहां-जहां गए वहां-वहां जनता सड़कों पर उनका अभिवादन करती रही। प्रयागराज अखिलेश को देखने के लिए उत्साहित दिखा। 2022 की आशा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का वायदा भी था।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें