सैफ अली नकवी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई सम्पन्न

लखनऊ। जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के पदाधिकारियों की एक बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें ब्लाकवार सम्मेलन की तारीख तय करके सम्मेलन करने पर चर्चा की गयी और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जोरशोर से कांग्रेस में नये लोगों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ सैफ अली नकवी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि ब्लाकवार सम्मेलनों में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही नये कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया जायेगा। उन्होने कहा कि इन बैठकों में महिलाओं की भी समुचित भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पदाधिकारियों को अभी से ही जुटना होगा।

सैफ अली नकवी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब समय बहुत कम बचा है। संगठन सृजन अभियान को पूरी शिद्दत के साथ पूरा करते हुए संगठन को मजबूत बनाना है। उन्होने कहा कि इसी अभियान के तहत ब्लाकवार सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें