मिशन शक्ति नारी सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत लूट का प्रयास करने वाले गिरोह का पर्दाफास

लखनऊ। थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत 04 शातिर लुटेरे व महिला से मोबाईल लूटने/लूट का प्रयास करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर उनसे 01अदद मोबाईल व लूट से संबधित 2800/-रुपये भी बरामद किये गए।

पुलिस आयुक्त व संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण एवं इसके अलावा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उप आयुक्त (पूर्वी) संजीव सुमन व अपर पुलिस उप आयुक्त पूर्वी कासिम आब्दी और सहायक पुलिस आयुक्त गोमती नगर श्वेता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक गोमती नगर विस्तार, पवन कुमार पटेल के निर्देशन में 04 शातिर लुटेरो को गिरफ्तार किया गया।

शातिर अभियुक्तों के कब्जे से पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित रियलमी मोबाइल व माल मुकदमाती एवं जामा तलाशी बरामद किया गया। अभियुक्तों पर मु0अ0सं0- 59/2021 धारा 392/411 भादवि एवं मु0अ0सं0- 39/2021 धारा 393/324/34 भादवि, थाना गोमती नगर विस्तार, कमिश्नरेट, लखनऊ के तहत आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय पेशी हेतु रवाना किया जा रहा है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें