लॉकडाउन में व्यापारियों व गृहकर दाताओं को हुए नुकसान के बाद भी वसूली कर रहा है नगर निगम- अशोक सिंह

 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह ने लखनऊ नगर निगम की कार्यप्रणाली पर हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉक डाउन में व्यापारियों व आम गृहकर दाताओं के समक्ष रोजी रोटी का संकट रहा है।
 
आज भी व्यापार व जनता रोजी रोटी के संकट के दौर से गुजर रही है। उसके बाद भी नगर निगम की कार्यप्रणाली व्यापारी व जनता को कोई राहत देने के स्थान पर ग्रहकर व वाणिज्य प्रतिष्ठान कर वसूलने व रिकवरी नोटिस देकर उनका उत्पीड़न कर रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि कोरोना काल मे चैपट हुए व्यापार से व्यापारियों की कमत टूट चुकी है। व्यवसाय अभी भी संकट के दौर से गुजर रहा है।
 
आमजनता भी रोजी रोटी के संकट से दो चार है। उसकी स्थित ग्रहकर अदा करने की नही है। यही नही घरों बाजारों से से कूड़ा एकत्रित कराने व उठाने के लिये मासिक दर में बढोत्तरी करके लखनऊ नगर निगम उत्पीड़न कर रहा है। जबकि उसे कोरोना काल से संकट में चल रहे शहरियों को राहत देनी चाहिये। उन्होने मांग करते हुए कहा कि पिछले वर्ष के समस्त करों की देयता में शत प्रतिशत की राहत देने का काम करे नगर निगम लखनऊ को इस दिशा में तत्काल कदम उठाना चाहिए।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें