भारत में कोविड के दैनिक नए मामलों में गिरावट जारी

भारत में कोविड के दैनिक नए मामलों में गिरावट लगातार जारी है। देश में आज कोरोना वायरस के संक्रमण का उपचार करा रहे रोगियों की संख्या घटकर 1.41 लाख (1,41,511) पर आ गई है। वर्तमान मरीज़ों की कुल संख्या अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का केवल 1.30 प्रतिशत हैं।

राष्ट्रीय आंकड़ों के अनुसार 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में 5000 से कम सक्रिय मामलों की सूचना दी है। दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली में वर्तमान में एक भी सक्रिय मामला नहीं है। पिछले 24 घंटों में 11,067 नए रोगी सामने आये हैं। जबकि बीते एक दिन में 13,087 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

इससे कुल सक्रिय मामलों के आंकड़े में 2,114 मामलों की कमी आई है। दो राज्यों केरल एवं महाराष्ट्र में देश के कुल सक्रिय मामलों का 71 प्रतिशत हिस्सा है। भारत में आज अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,05,61,608 है। जबकि रिकवरी दर 97.27 प्रतिशत है। प्रतिदिन टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें