01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ महोदय डी0के0 ठाकुर के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी लखनऊ रईस अख्तर, अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) प्राची सिंह के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त महानगर अखिलेश सिंह के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रदीप कुमार के नेतत्व में को थाना महानगर पुलिस बल द्वारा एक शातिर अभियुक्त सोनू, पुत्र स्व0-शिव प्रसाद कश्यप निवासी इन्द्राब्रिज के नीचे झोपडपट्टी, थाना महानगर, लखनऊ जिसकी उम्र करीब 26 वर्ष है को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया है तथा 160 रूपये नकद भी बरामद किये गए।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें