भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल 15 मार्च को लखनऊ में होगी


लखनऊ भारतीय जनता पार्टी की कल 15 मार्च को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पूर्व आज राजधानी लखनऊ में प्रदेश सरकार के मंत्रियों एवं अन्य प्रमुख नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और पुष्पाजंलि अर्पित की।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल ने शहीद स्मारक व कारगिल पार्क पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण/पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल हास्पिटल) पहुंचकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कैबिनेट मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह व कैण्ट क्षेत्र से विधायक पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा (के.के.सी.चारबाग) एवं हुसैनगंज स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण/पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया जबकि कैबिनेट मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने लोक भवन स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने हजरतगंज स्थित बाबा साहब भीवराम अम्बेडकर व अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण/पुष्पाजंलि अर्पित की। जबकि राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने सिकन्दर बाग स्थित उदादेवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महापौर संयुक्ता भाटिया ने परिवर्तन चैक स्थित सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण/पुष्पाजंलि कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। जबकि अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लाल प्रसाद निर्मल ने महाऋषि पंच सुदर्शन व चैक स्थित बाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण/पुष्पाजंलि अर्पित की। राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने लालबाग स्थित सुहेलदेव की प्रतिमा और विधायक नीरज बोरा ने हजरतगंज स्थित सरदार बल्लबभाई पटेल की प्रतिमा व विधायक अविनाश त्रिवेदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पाजंलि अर्पित की।

राजधानी लखनऊ में अन्य स्थानों पर भी शहीदों व महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व पार्षदों ने माल्यार्पण व पुष्पाजंलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल 15 मार्च को लखनऊ में होगी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे जबकि समापन मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ करेंगे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें