भाजपा 19 मार्च को कर रही है अपने 04 वर्ष पूर्ण

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ 8 दिवसीय कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के दरबार में पहुंच रही है। प्रदेश भाजपा सरकार कल 19 मार्च को अपने चार वर्ष पूर्ण कर रही है। पार्टी प्रदेश मंत्री डा0 चन्द्र मोहन ने बताया कि कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन लखनऊ में प्रेसवार्ता के माध्यम से सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएगे।

इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा भी उनके साथ रहेंगे साथ ही विकास पुस्तिका का विमोचन करेंगे तथा अवध शिल्प ग्राम में चार वर्ष की विकास यात्रा को विकास प्रदर्शनी के माध्यम से जनता के दरबार में प्रस्तुत करेंगे। डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि राज्य मुख्यालय लखनऊ के लोक भवन में प्रेसवार्ता तथा अवध शिल्प ग्राम में विकास प्रदर्शनी के साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, आयोगों, बोर्डो, निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों के साथ पहुंचेंगे तथा विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें