सपा द्वारा रामपुर से शुरू हुई साइकिल यात्रा का समापन 21 मार्च 2021 को होगा लखनऊ में

लखनऊ समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि जौहर विश्वविद्यालय और मोहम्मद आजम खां के खिलाफ भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न के विरोध में कल रामपुर में 12 मार्च को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा साइकिल चलाकर शुरू की गयी साइकिल यात्रा आज पुनः रामपुर से निकली।

आज 13 मार्च 2021 को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने साइकिल यात्रा को अम्बेडकर पार्क रामपुर से हरी झंडी दिखाकर बरेली के मीरगंज सीमा तक रवाना किया। इस अवसर पर नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी साइकिल यात्रा में विधायकगण नसीर अहमद खान, फहीम अहमद, रामपुर जिलाध्यक्ष अखिलेश गंगवार, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, पूर्व विधायक विजय सिंह, युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि, यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा, लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रामकरन निर्मल, छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने हिस्सा लिया।


रामपुर से शुरू हुई साइकिल यात्रा का समापन 21 मार्च 2021 को लखनऊ में होगा। 14 मार्च 2021 को नेता विरोधी दल विधानसभा रामगोविन्द चौधरी साइकिल यात्रा को बरेली के मीरगंज से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। 15 मार्च 2021 को बरेली से चलकर साइकिल यात्रा कटरा पहुंचेगी। 16 मार्च 2021 को कटरा से शाहजहांपुर और 17 मार्च को शाहजहांपुर से राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद तथा एमएलसी एवं प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉ0 राजपाल कश्यप हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को अचौलियां लखीमपुर के लिए रवाना करेंगे। 18 मार्च 2021 को लखीमपुर से सीतापुर साइकिल यात्रा पहुंचेगी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च 2021 को नेता विरोधी दल विधान परिषद अहमद हसन सीतापुर में हरी झण्डी दिखाकर साइकिल यात्रियों को रवाना करेंगे जो 20 मार्च को बख्शी का तालाब, लखनऊ पहुंचेंगे। 21 मार्च 2021 को साइकिल यात्री बख्शी का तालाब से चलकर समाजवादी पार्टी मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ पहुंचेंगे जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें सम्बोधित करेंगे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें