अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे प्रदेश में बनाये गये 225 महिला वैक्सीनेशन बूथ- अमित मोहन प्रसाद


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 83,749 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,21,70,019 सैम्पल की जांच की गयी है। 
 
उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 103 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 1,634 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 683 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 85 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज सरकारी अस्पतालों में अपना ईलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,94,008 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैंप्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,941 क्षेत्रों में 5,12,325 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,98,795 घरों के 15,29,39,019 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

प्रसाद ने बताया कि आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश में महिलाओं के लिए अनूठी पहल करते हुए जनपदों में तीन वैक्सीन बूथों पर सिर्फ महिला स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बूथ पर आने वाली 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं तथा 45 से 60 वर्ष की आयु वाली महिलाएं जो पहले से चिन्हित बीमारियों से ग्रसित है उनका भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश में महिलाओं के लिए पूरे प्रदेश में 225 महिला वैक्सीनेशन बूथ बनाये गये है। इसके अतिरिक्त 3000 से अधिक वैक्सीनेशन बूथ बनाये गये है जहां पर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों तथा 45 से 60 वर्ष की आयु वाले लोग जो पहले से चिन्हित बीमारियों से ग्रसित है उनका भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्राइवेट चिकित्सालयों में रूपये 250 प्रति डोज नियत की गयी है। 250 रूपये से अधिक पैसे मांगे जाते है तो जिले के सी0एम0ओ0 को सूचित करे। सरकारी अस्पतालों में कोई भी व्यक्ति पहुंचकर अपना निशुल्क वैक्सीनेशन करा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से कहा है कि टीकाकरण के लिए अपना पंजीकरण कराकर अपना टीकाकरण अवश्य करवाये।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें