25 मार्च से प्रारम्भ होगा भाजपा का दो दिवसीय बूथ सम्पर्क अभियान

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी का कल से दो दिवसीय बूथ सम्पर्क अभियान प्रारम्भ होगा। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, आयोगों निगमों के अध्यक्ष-सदस्य, सांसद, विधायक तथा पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता बूथ पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां लेकर पहुंचेगें।
 
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 25 मार्च को बूथ सम्पर्क अभियान के तहत गौतमबुद्धनगर में सेवा व सुशासन के चार वर्ष का ब्यौरा लेकर बूथ पर जनसम्पर्क करेगें। पार्टी के प्रदेश मंत्री संजय राय ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 25 मार्च से पार्टी का दो दिवसीय बूथ सम्पर्क अभियान प्रारम्भ हो रहा है। विगत 19 मार्च को प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पार्टी द्वारा प्रारम्भ किए गए आठ दिवसीय अभियान की श्रृंखला में दो दिवसीय बूथ सम्पर्क अभियान के तहत एक-एक कार्यकर्ता योगी सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं तथा निर्णयों को लेकर लोक दरबार में जाएगें।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें