भाजपा ने चार वर्ष पूर्ण होने पर योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ 8 दिवसीय समारोह का किया शुभारम्भ

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ 8 दिवसीय समारोह का आज शुभारम्भ किया। प्रदेश की भाजपा सरकार ने आज अपने चार वर्ष पूर्ण किए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा ने राजधानी लखनऊ के लोकभवन में पत्रकार वार्ता के साथ विकास पुस्तिका विमोचन तथा अवध शिल्पग्राम में विगत चार वर्षों की योगी सरकार की विकास यात्रा की महागाथा विकास प्रदर्शनी के माध्यम से लोक दरबार में प्रस्तुत की।

इसके साथ ही दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण करने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों को अनुदान भी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर पार्टी की जिला एवं महानगर ईकाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा का बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल द्वारा तैयार की गई, आठ दिवसीय कार्ययोजना के अनुसार पार्टी सबका साथ-सबका विकास तथा सबके विश्वास को समाहित किए हुए प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को दस्तावेज के रूप में लेकर जनता के बीच पहुंच रही है।

राजधानी लखनऊ में अन्त्योदय पथ पर अग्रसरित गांव, गरीब, किसान की खुशहाली के लिए समर्पित प्रदेश सरकार के काम-काज का व्यौरा प्रस्तुत करने के साथ ही प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज जिलों के प्रभारी मंत्री तथा निगमों, आयोगों, बोर्डों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा विधान परिषद सदस्यों के नेतृत्व में प्रेसवार्ता, विकास पुस्तिका का विमोचन तथा विकास प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों तथा निर्णयों को जनता के दरबार में रखा गया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य तथा प्रदेश मंत्री डा. चन्द्रमोहन ने प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों की माॅनीटरिंग करने के पश्चात् बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ जिला केन्द्रोें पर कार्यक्रम सम्पन्न हुए जिसमें लाखों लोगों ने सहभागिता की।

आठ दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृखला में कल 20 मार्च को पार्टी के सभी विधायक अपनी विधानसभा में केन्द्र सरकार व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही विधानसभा स्तर पर किए गए विकास कार्यों को लेकर लोक दरबार में पहुंचेगे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें