मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई आयोजित

लखनऊ। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने जिलाधिकारियों से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
 
उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों का निरीक्षण करा लिया जाये तथा सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करा ली जायें। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये तथा पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाये। उन्होंने सभी महत्वपूर्ण आयोजनों, कार्यक्रमों, सभाओं आदि की वीडियोग्राफी अवश्य कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अवैध असलहों एवं अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही अनवरत जारी रखी जाये।
 
शस्त्र लाइसेंसों को जमा कराने तथा शस्त्र व विस्फोटक की दुकानों की चेकिंग कराने आदि की कार्यवाही में तेजी लाई जाये। माफिया एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। इससे पूर्व पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी एवं अपर मुख्य सचिव गृह ने पुलिस बल की उपलब्धता एवं उनकी तैनाती की कार्ययोजना आदि की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने पंचायत चुनावों को सकुशल संपन्न कराने हेतु अब तक की गई कार्यवाही की प्रगति से अवगत कराया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें