जल जीवन मिशन में हो रहा है बड़ा भ्रष्टाचार, आदित्यनाथ दे जबाब- संजय सिंह


लखनऊ। एक लाख बीस हजार करोड़ की 'हर घर नल हर घर जल' परियोजना में  बड़ा घोटाला सामने आने पर आप प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला। घोटालों की शौकीन सरकार पर तंज भी कसा। कानून व्यवस्था पर आईना दिखाया। बोले- बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण प्रदेशवासियों की 'खुशी' मर रही है और योगी देश भर घूमकर चुनावी सभाओं में अपना बखान कर रहे हैं। दुखद है यहां इलाज बिना बेटियां मर जाती हैं।

छेड़खानी की शिकायत पर बेटी को अपने पिता को कंधा देना पड़ता है। मुख्यमंत्री बेशर्मी से खुद की प्रसंशा करते घूमते हैं। उन्होंने 'हर घर नल हर घर जल' परियोजना के भ्रष्टाचार को हर घर के जल में घोटाला बताते हुए 1500 करोड़ के इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने प्रयागराज की खुशी प्रकरण में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ सरकार को पीड़ित पक्ष को मुआवजा देने को कहा। हर घर नल और घर जल की महत्वाकांक्षी योजना में बड़ा घोटाला सामने आए घोटाले के बाद संजय सिंह प्रदेश पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।

जल जीवन मिशन की योजना में यूपी में हो रहे भ्रष्टाचार को महाभ्रष्टाचार बताते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हर राज्य में किसी इस तरह की योजना में थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन के लिए औसतन 0.40 फीसद खर्च पर दूसरी संसथा को टेंडर दिया जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश में यह रेट 1.33 फीसद लगाया गया। फिर उत्तर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री ने अपनी पांच चहेती कंपनियों को थर्ड पार्टी निगरानी का ठेका दे दिया। 1500 करोड़ के इस महाघोटाले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। संजय सिंह ने प्रयागराज के कौशांबी में एक निजी अस्पताल में इलाज के अभाव के कारण 3 साल की बच्ची खुशी मिश्रा की मौत को दुखद बताया। सिद्धार्थनगर में प्रसव केंद्र बंद होने पर खाद गोदाम और बस्ती में एंबुलेंस न आने पर टेंपो में बच्चे का जन्म होने की घटनाओं का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया। चुनावी सभाएं करने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज किया। कहा कि वह बेशर्मी से अपनी तारीफ कर रहे हैं और यहां स्वास्थ्य सेवा और कानून व्यवस्था के कारण प्रदेशवासियों की मासूम 'खुशी' मर रही है। संजय सिंह ने मुख्यमंत्री से सवाल किया-क्या यही प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधा है? जिसमें बेटियां इलाज के बिना मर जा रही हैं। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई और पीड़ित पक्ष को उचित मुआवजा देने की मांग की। बोले- प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के कारण त्रस्त जनता ने अब यहां विकास का दिल्ली मॉडल लाने का मन बना लिया है।

तेजी से आम आदमी पार्टी परिवार बढ़ता जा रहा है। सांसद संजय सिंह की मौजदगी में लखनऊ महानगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी की अध्यक्षता में वरिष्ठ व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता शेखर कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। रुद्राक्ष सेवा संस्थान के राष्टीय अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव, के केसी महाविद्यालय के पूर्व महासचिव दुर्गेश सिंह, आगरा से ममता निषाद, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, आगरा जनपद की बाह नगर पालिका परिषद के कई सभासद विष्णु सिंह, गोपाल गुप्ता, राम प्यारी, संजीव गुप्ता, अनिल कुमार, बंटू, सुग्रीव सिंह वर्मा ने पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश प्रभारी ने बधाई देते हुए भरोसा जताया कि नए साथी प्रदेश में संगठन को नई मजबूती देने का काम करेंगे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें