भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का किया गया आयोजन

लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मण्डल द्वारा 08 मार्च 2021 को स्थानीय प्रधान कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार खन्ना द्वारा केक काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
 
इस अवसर पर अपोलो मेडिक्स अस्पताल के सहयोग से महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर समस्त महिला कर्मियों की स्वास्थ्य जाँच कराई गयी, तदोंपरान्त डॉ. शेफाली यादव द्वारा महिला कर्मियों से हैल्थ टॉक भी की गई। लखनऊ मुख्य शाखा प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम मे बैंक द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विशिष्ठ महिलाओ, जिसमे उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी द्वारा कथक नृत्य के लिए सम्मानित डॉ. पुर्णिमा पांडे, मैराथन मे स्वर्ण पदक प्राप्त 55 वर्षीय आशा सिंह, स्टार प्लस चैनल के शो “तारे जमीन पर” के फ़ाइनल मे भाग लेने वाली अव्या सक्सेना, 2021 मे चयनित फोर्बेस वुमेन ऑफ द इयर पौलोमी पाविनी शुक्ला एवं अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली, को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
 
 
इस कड़ी मे महिला स्टाफ सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई एवं महिला कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। मण्डल मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार खन्ना ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक सदैव से महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस आयोजन मे महाप्रबंधकगण दिग्विजय सिंह रावत, जी.एस.राणा, आलोक कुमार सिन्हा, मण्डल विकास अधिकारी चन्द्रभूषण कुमार सिंह एवं भारतीय स्टेट बैंक, महिला क्लब की अध्यक्ष माधवी खन्ना की विशेष उपस्थिती मे क्लब की अन्य महिला सदस्य व बैंक मे कार्यरत महिला कर्मियों ने बड़ी संख्या मे उपस्थित होकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों मे सहभागिता की।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें