सपा, बसपा व कांग्रेस ने देश व प्रदेश को लूटा- स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने देश व प्रदेश को लूटा तथा भ्रष्टाचार से अपने परिवार को आगे बढ़ाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखीमपुर के भीरा में आयोजित ग्राम चैपाल में ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश की सरकार अन्त्योदय के संकल्प के साथ गांव, गरीब, किसान की आर्थिक समृद्धि से उनके जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अनवरत काम कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार की योजनाएं सबका साथ-सबका विकास समाहित करके समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अभियान के दूसरे दिन आज ग्राम चैपाल में संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कडे़ व बडे़ ऐतिहासिक निर्णयों को जनमानस के बीच साझा किया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कल 13 मार्च को सीतापुर के ग्राम गोलाकोडर, रेउसा में ग्राम चैपाल के माध्यम से ग्रामीणों से जुडे़गें। 
 
सिंह ने ग्राम चैपाल में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से हर गरीब के पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात में खपरैल से टपकते हुए पानी से बचने के लिए घर के कोने में सिमटे गरीब परिवार के लिए पक्के घर का बड़ा सपना होता है। जिस सपने को साकार करने का संकल्प एक गरीब के बेटे का ही हो सकता है। सिंह ने कहा कि मोदी व योगी का जीवन गरीबी में बीता है। इसलिए वह गरीबी को भी समझते है और गरीबों की आवश्यकताओं को भी जानते है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की प्रत्येक योजना गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें