भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिव्यांगजनों को ट्राईसिकिल तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र किए वितरित

गुन्नौर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चार वर्ष पूर्व जब उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी थी तब समस्याएं भी जटिल थी और चुनौतियां भी अपार थी लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनौतियों को स्वीकार करते हुए सख्त कानून व्यवस्था से प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया, जिससे प्रदेश भयमुक्त हुआ।

सपा शासन की गुण्डागर्दी, अराजकता, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को जनता भूली नहीं है। बसपा के भ्रष्टाचार तथा सपा की गुण्डागर्दी को जनता 2022 में फिर आईना दिखाएगी। उन्होने कहा कि योगी सरकार का संकल्प सेवा और सुशासन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अन्त्योदय पथ पर बढ़ती हुई योगी सरकार ने चार वर्ष में वह कर दिखाया जो दशकों में न हो पाया। रामलीला ग्राउण्ड रजपुरा गुन्नौर में किसान संवाद कार्यक्रम के तहत आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार बनते ही 86 लाख लघु और सीमान्त किसानों का ऋण माफ किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब तक 2 करोड़ 41 लाख किसानों के खाते में 27 हजार 286 करोड़ रूपए हस्तांतरित किए जा चुके है।


एमएसपी में लगभग दो गुना तक वृद्धि हुई है तथा किसानों से 378 लाख मी.टन खाद्यान्न क्रय कर 66 हजार करोड़ से अधिक तक का भुगतान किया जा चुका है। मोदी सरकार एवं योगी सरकार गांव, गरीब, किसान के समग्र विकास के लिए संकल्पित सरकार है। यही हमारा अन्त्योदय पथ, अन्त्योदय प्रण तथा अन्त्योदय लक्ष्य है। इस दौरान दिव्यांगजनों को ट्राईसिकिल तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इसके साथ ही मुरादाबाद के चन्द्रनगर मण्डल के बूथ क्रमांक 443 की बूथ समिति बैठक में भी पंचायत चुनाव की चर्चा की।


सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश किसान सम्मान समृद्धि आयोग का गठन, 1.26 लाख करोड़ का रिकार्ड गन्ना भुगतान, द मिलियन फार्मर्स स्कूल में 55 लाख से अधिक किसानों को प्रशिक्षण, 20 कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना जैसे निर्णयों ने किसानों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि अपराध व भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरों टालरेंस की नीति से अपराध व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। माँ-बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। पूरे प्रदेश में पांच एक्सप्रेस-वे के साथ सड़कों का जाल, आठ शहरों में मेट्रों परियोजनाएं, 30 नये मेडिकल कालेज तथा 2 एम्स की स्थापना, हर घर नल योजना के तहत प्रदेश की 30 हजार ग्राम पंचायतों में शुद्ध पेयजल योजना के क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री सुकन्या सुमंगला कन्या योजना से 6 लाख 94 हजार बेटियां लाभांवित हुई है।


इसके साथ सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता ने प्रदेश की छवि को बदलने का काम किया। जिले में पहुंचते ही पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का विभिन्न स्थानों पर गर्मजोशी के साथ पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देेवेन्द्र सिंह, प्रदेश सरकार की मंत्री गुलाब देवी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल तथा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी साथ रहे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें