भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया ग्राम चौपाल अभियान का शुभारम्भ

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ के सलेमपुर, गंगागंज में आयोजित ग्राम चैपाल में ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था के चलते बडे-बडे माफिया व अपराधी मारे-मारे फिर रहे है। उनकी सम्पत्तियों पर योगी सरकार का बुलडोजर चल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों में गरीब, किसान, वंचित, पिछडे़, अनुसूचित वर्ग के अधिकारों को कोई छीन नहीं सकता। महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि माननीय मोदी और माननीय योगी बिना रुके-बिना थके 24 घंटे, सातों दिन गाँव, गरीब और किसान के विकास के लिए परिश्रम कर रहे है, उनके लिए यह देश ही परिवार है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज से प्रारम्भ हो रहे ग्राम चैपाल अभियान का शुभारम्भ किया। पार्टी के पदाधिकारी, केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक तथा वरिष्ठ नेता आज 11 मार्च से 18 मार्च तक ग्राम चैपाल अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं तथा ऐतिहासिक निर्णयों को लेकर प्रत्येक गांव की प्रत्येक चैखट तक पहुंचेगें।
 
 
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 12 मार्च को लखमीपुर खीरी में ग्राम चैपाल के माध्यम से ग्रामीणों के बीच संवाद करेंगें। स्वतंत्र देव सिंह ने ग्राम चैपाल में कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुँच रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 40 लाख से अधिक लोगों को आवास दिए गए। 2 करोड़ 61 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ। उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 42 लाख से अधिक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि से किसान के चेहरे पर खुशी लाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि एम.एस.पी. में लगभग दोगुना वृद्धि करके किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ भाजपा सरकार आगे बढ़ रही है।

सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश 3 करोड़ से अधिक कोरोना जांच करने वाला देश का पहला राज्य बना है। कोरोना संक्रमित लोगों का सरकारी चिकात्सालयों में निःशुल्क उपचार हो रहा है। मोदी द्वारा सही समय पर, लिए गए सही निर्णयों तथा योगी की सतर्कता के कारण कोरोना महामारी से बचाव संभव हो सका। विगत 70 वर्षों में कुल 12 मेडिकल कॉलेज बने थे, अब पिछले 4 वर्षों में ही प्रदेश में 30 नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान 8 महीनों तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को 5 किलो गेंहू या चावल व एक किलो दाल निःशुल्क दिया गया, हमारा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। आज भारत में निर्मित वैक्सीन 125 से अधिक देशों तक पहुंचाई जा रही है।          
 
 

सिंह ने कहा कि जहां सपा-बसपा की सरकारों ने युवाओं के साथ छल किया। वहीं योगी सरकार पिछले 4 वर्षों में 4 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दे चुकी है। योगी सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों को अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग देने का कदम उठाया है। गत 4 वर्षों में “एक जनपद एक उत्पाद” योजना के तहत 25 लाख से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया इस योजना से उन लोगों को सहायता प्राप्त हुई जिनकी रोजी-रोटी सपा-बसपा ने छीन ली थी। सिंह ने कहा कि प्रदेश में अयोध्या का दीपोत्सव और काशी की देव दीपावली के दौरान त्रेता युग जैसा अनुभव हुआ है।

कुम्भ का भव्य आयोजन में देश और दुनिया से आये लगभग 25 करोड़ लोग इस आयोजन में शामिल हुए। कावड़ यात्रा में डी.जे भी बजा और पुष्पवर्षा भी हुई। सिंह ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले 4 वर्षों में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। पिछले 4 वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी। उन्होंने जय श्रीराम के जयघोष के साथ कहा कि जिस राम मंदिर का सपना हम लोग दशकों से देखा करते थे वो सपना आज माननीय मोदी ने पूरा किया है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जिस धारा 370 को छूने में विपक्ष के हाथ कांप उठते थे, माननीय अमित शाह ने माननीय मोदी के नेतृत्व में एक झटके में धारा 370 को उखाड़ फेंका है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें