सपा-बसपा का काम गरीबो का खून चूसना है- स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विजय शंखनाद करते हुए सरैया ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल में कहा कि जब से मोदी की सरकार बनी है तब से देश का चैमुखी विकास हो रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी गरीबों के लिए पक्के घर का सपना साकार कर रहे है लेकिन उन्होंने अपने लिए मकान नही बनवाया।


उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का काम गरीबो का खून चूसना है। सपा-बसपा व कांग्रेस अपने परिवार की उन्नति तथा लूट-खसोट के लिए राजनीति करते है। भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष या राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा यह किसी को नही मालूम, लेकिन सपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश का बेटा ही बनेगा।  उन्होंने कहा कि अनुसूचित परिवार में जन्मे रामनाथ कोविन्द देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचकर राष्ट्रपति बन गए, यह सिर्फ और सिर्फ भाजपा में सम्भव है। भाजपा में न तो जातिवाद है और न ही परिवारवाद है, भाजपा में सिर्फ अन्त्योदय व राष्ट्रवाद है। उन्होंने मातृशक्ति से संवाद करते हुए कहा कि आप कुछ करो या ना करो लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित अवश्य करो, बेटा-बेटी शिक्षित होगें तो परिवार, समाज व देश का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी ने गांव-गांव में शौचालय का निर्माण कराया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत गाँव-गाँव मे गरीबो को पक्का मकान बनाया जा रहा है। पंचायत चुनाव के तहत आज जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वार्ड प्रभारी और वार्ड संयोजकों की बैठक में कहा कि आप सभी अपने-अपने वार्ड में जुटकर अपने वार्ड को जितने का लक्ष्य लेकर कार्ययोजना तैयार करें तथा पंचायत चुनाव में जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों के साथ जनसंवाद करें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जन विरोधी पार्टियां हैं और यह पार्टियां जनता को लूटने के लिए राजनीति करती है।

चैकिया दर्शन के उपरान्त पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गहोरा में बूथ संख्या 319 के बूथ अध्यक्ष मंगला निषाद के यहाँ बूथ समिति की बैठक ली उसके उपरान्त वही पर दोपहर का भोजन किया। उन्होंने बूथ के कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनावी महाभारत में बूथ के कार्यकर्ता ही अर्जुन की भूमिका निभाते है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को जौनपुर वार्डर सूरापुर पहुंचे जहाँ जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अगुवाई मे जोरदार स्वागत किया गया इसके साथ ही मार्ग में जगह-जगह पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चैकिया पहुँचकर मां शीतला धाम में विधिवत दर्शन पूजन किया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें