भाजपा किसानों का बंद करे अपमान- सभाजीत सिंह

लखनऊ। अपने ऊलजलूल बयानों के लिए जाने जाने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने फिर एक बार देश के अन्नदाताओं के खिलाफ शर्मनाक बयान दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज को बेशर्म बताते हुए उनके बयान की कड़ी निंदा की है। साथ ही कहा है कि भाजपा किसानों का अपमान बंद करे।
 
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आज एक आपत्तिजनक ट्वीट में धरना दे रहे किसानों को आतंकी, खालिस्तानी और दलाल बताया है। आप प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने इसे देश के अन्नदाताओं का घोर अपमान बताया। सभाजीत सिंह ने कहा कि जो किसान देश का पेट भरता है, जिस किसान ने कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था को संभाले रखा, उस किसान को भाजपा सांसद आतंकवादी और खालिस्तानी बता रहे हैं।
 
ऐसी शर्मनाक राजनीति भारतीय लोकतंत्र की गरिमा खराब करने वाली है। सभाजीत सिंह ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र पर तनिक विश्वास नहीं है। वह देश में फासीवाद लाना चाहती है जो जनता कभी सफल नहीं होने देगी। यूपी से ही इसकी शुरुआत होगी, यहां से जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को खदेड़ देगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें