मुख्यमंत्री ने नव चयनित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की शुचितापूर्ण तथा पारदर्शी ढंग से नियुक्ति कर प्रदेश को उनकी प्रतिभा और ऊर्जा का लाभ दिला रही है। विगत 04 वर्षों में सरकारी नौकरियों में 04 लाख युवाओं को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता के साथ चयनित कर नियोजित किया गया है। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग सहित विभिन्न सेवा चयन आयोगों एवं अन्य संस्थाओं की भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर अब कोई प्रश्नचिन्ह नहीं है। साथ ही, चयन की कार्यवाही समयबद्ध ढंग से सम्पन्न की जा रही है।


मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में मिशन रोजगार के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग में 271 नव चयनित खण्ड शिक्षा अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने 10 नव चयनित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही, सुरक्षा और संरक्षा पैकेज, दिव्यांग बच्चों के लिये पाठ्यक्रम के पैकेज तथा दीक्षा हैण्डबुक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन डी0एल0एड0 कोर्स तथा सेवारत शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन कोर्स का शुभारम्भ किया। उन्होंने ‘प्रेरक बालक’/‘प्रेरक बालिका’ एवं उनके अभिभावकों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम के समबन्ध में एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। ज्ञातव्य है कि उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चयन प्रक्रिया में अपनायी गई निष्पक्षता एवं पारदर्शिता की भांति ही चयनित खण्ड शिक्षा अधिकारियों से अपेक्षा है कि उनके द्वारा सेवा कार्य भी निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी के लिए पूरा विकास खण्ड कमाण्ड एरिया है। हर विकास खण्ड की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक स्थितियां अलग-अलग हैं। इन स्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए अभिनव प्रयास करके दिखाने की जरूरत है। ऐसे प्रयास किये जाने चाहिये कि बच्चों की नींव मजबूत हो। साथ ही, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल तैयार हो। उन्होंने तकनीक का पूरा लाभ उठाये जाने पर बल देते हुए कहा कि स्कूल में स्मार्ट क्लास, लाइबे्ररी की व्यवस्था होनी चाहिये। मिड-डे मिल के मेन्यू को पौष्टिक एवं रुचिकर बनाया जाना चाहिये।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की व्यापक सम्भावनाओं वाला प्रदेश है। यहां सभी संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। वर्तमान राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों से एक नई पहचान स्थापित की है। प्रयागराज कुम्भ-2019 के स्वच्छ, सुरक्षित व सुव्यवस्थित आयोजन तथा प्रभावी कोरोना प्रबन्धन के माध्यम से प्रदेश ने अपनी क्षमता प्रदर्शित की है। राज्य सरकार के प्रयासों से विभिन्न रैंकिंग्स में वर्तमान में प्रदेश, देश में अग्रणी है। वर्ष 2016 में ‘ईज ऑफ़ डूईंग बिजनेस’ में देश में प्रदेश की रैंकिंग 14वीं थी। विगत 04 वर्ष में इस रैंकिंग में प्रदेश दूसरे स्थान पर आ गया है। पिछले 04 साल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में भी विगत 04 वर्षो में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन हुआ है। सामूहिक प्रयास और सम्मिलित योगदान से यह कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि मानव सम्पदा पोर्टल में शिक्षकों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया है। शिक्षकों द्वारा जवाबदेही से शिक्षण कार्य किये जाने के परिणाम सामने आ रहे हैं। कोरोना के बावजूद 04 वर्ष में लगभग 54 लाख विद्यार्थी परिषदीय स्कूलों में बढ़े हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों अवस्थापना सुविधाओं को उच्चीकृत किया गया है।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को देश ही नहीं विश्व पटल पर स्थापित किया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 04 वर्ष में 04 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियोजित किया गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में गांव, गरीब, किसान के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने का कार्य किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सभी आधुनिक व्यवस्थाओं को शामिल किया गया है। मार्च, 2022 तक सभी प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प कर लिया जायेगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अपर मुख्य सचिव वाणिज्यकर एवं बेसिक शिक्षा संजीव मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में विगत 04 वर्षों में प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों में 01 लाख 20 हजार अध्यापकों की नियुक्ति हुई है। इससे बेसिक शिक्षा में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें