व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री ने लगवायी कोविड वैक्सीन

लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज जनपद मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में कोविड-19 की वैक्सीन लगवायी।
 
  
इसके बाद मंत्री ने कोविड वैक्सीन के लिए बने फोटो फ्रेम के साथ फोटो भी खिचवाई। मंत्री ने कहा कि भारत में बनी कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे हर किसी को आगे बढ़कर लगवानी चाहिए।
 
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कोविड नियंत्रण के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर विभागों के द्वारा कार्य किया जा रहा है, जिसका परिणाम है कि अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में कोराना संकमण नियंत्रण में चल रहा है। 
 
 
अग्रवाल ने वैक्सीन लगवाने के बाद चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों को मंत्री के द्वारा देखा गया। मंत्री के द्वारा निरीक्षण के समय आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित चिकित्सालय अधिकारियों को दिये गये।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें