नारी सुरक्षा और उनके सम्मान में 'मिशन शक्ति कार्यक्रम' का किया गया आयोजन

अकबरपुर। दिनांक 22 मार्च 2021 को मिशन-शक्ति अभियान के क्रम में प्राची चौधरी, पत्नी केशव कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा अकबरपुर में मिशन शक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अकबरपुर महाविद्यालय के शिक्षक व छात्र/छात्राओं तथा महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

इस आयोजन में समाज सेविका कंचन मिश्रा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति, प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पडने वाले विद्यालयों के छात्राओं/महिलाओं के द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित कर रैली निकाली गयी, जिसमें छात्राओं/महिलाओं को जागरूक किया गया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें