महिलाओं के सहयोग के बिना किसी भी देश व समाज का विकास संभव नहीं- अजय कुमार लल्लू

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 10 मॉल एवेन्यू नेहरू भवन में अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा 100 श्रमजीवी महिलाओं को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के जानिब से आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मौके पर माजूद महिलाओं को सम्बोधित करते हुए सबसे पहले उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि उनके ऐतिहासिक संघर्षों के फलस्वरूप ही आज दुनिया भर में महिला दिवस संघर्ष और हर्ष के साथ मनाया जाता है। उन्होने आगे कहा कि आज भी आधी आबादी लोकतंत्र के 70 साल होने के बाद भी महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। लोकतंत्र के युवा होने के साथ ही साथ जहां उनके अधिकार मजबूत हुए हैं उनके श्रम के मूल्य को संवैधानिक मान्यता मिला है।

शाहनवाज आलम ने कहा कि आने वाले 6 महीनों में गरीब मुस्लिम महिलाएं जो जरदोजी, चिकन,लिफाफे और टॉफी आदि जैसे असंगठित पेशे से जुड़ी हैं उनको संगठन की जद में लाया जाएगा। ऐसे पेशे से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निहाद हेतु राज्य स्तर पर एक शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के भी गठन किया जाएगा। डा0 श्रेया धीमन चौधरी ने कहा कि देश की आधी आबादी अभी भी संसाधनों और और अधिकार से महरूम है। उन्होने कहा कि सियासत में महिलाओं की भागेदारी से ही हिंसा और गैर बराबरी पर रोक लगेगी।

राशिदा रिजवान ने कहा कि सियासत में भागेदारी से ही महिलाओं के अधिकार मजबूत होंगे। उन्होने कहा कि असंगठित उद्योग से जुड़ी महिलाएं की मुश्किलात को कांग्रेस के अलावा अन्य किसी दल की सरकार ने हल नहीं किया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें