अन्य दलों से लोगों का हो चुका है मोहभंग, कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है आकर्षण- अजय कुमार लल्लू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष आज 2012 से 2017 तक बसपा के पुवायां जनपद शाहजहांपुर से विधायक रहे दलित नेता धीरेन्द्र प्रसाद ने आज अपने साथियों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 प्रियंका गाँधी के मूल्यों और आदर्शो से प्रेरित होकर आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
 
सदस्यता ग्रहण के उपरान्त प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि धीरेन्द्र प्रसाद का हम सभी दिल से स्वागत करते हैं और इनको कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर बधाई देते हैं। उन्होने कहाकि जहां भाजपा दमन की राजनीति कर रही है, इनके पार्टी में आने से देश, लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए तथा शोषितों, वंचितों के हितों के लिए कांग्रेस द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में किये जा रहे संघर्ष में तेजी आयेगी। भाजपा सहित गैर कांग्रेस दलों से लोगों का पूरी तरह मोहभंग हो चुका है और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और युवाओं का रूझान कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है। 
 
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नदी अधिकार यात्रा बसवार, प्रयागराज से बलिया माझी घाट तक निषाद भाईयों और मछुआरा समाज के अधिकारों के लिए चल रही है। निषाद समुदाय को नदी, नाले, पोखरे, झील, मिट्टी, बालू के प्राकृतिक उपज का अधिकार दिया था लेकिन गैर कांग्रेसी सपा, बसपा सरकारों में उनके अधिकारों को छीन लिया गया। कंपनीराज स्थापित किया गया और आज उसी को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने सभी नदी, नाले और मिट्टी से निषाद समुदाय के अधिकारों को छीन लिया। आज बड़ी बड़ी कम्पनियां नदी के खनिज का लूट कर रही हैं। जब निषाद समुदाय ने इसका विरोध किया तो सरकार ने क्रूर कार्यवाही करते हुए उनको मारापीटा और प्रताड़ित करने का भाजपा सरकार ने किया। नावें तोड़ी गयीं।
 
निषाद समुदाय का नाव से भावनात्मक रिश्ता रह है। जब भगवान राम को नदी पार करनी थी तब इसी निषाद समुदाय ने अपनी नाव का इस्तेमाल करते हुए भगवान को इस पार से उस पार किया था। लेकिन यह सरकार जान ले कि आज जिनकी नावें तोड़ी हैं, जिनको मारा-पीटा है आने वाले चुनाव में यही निषाद समुदाय सरकार का घमंड चूर-चूर करेगा और सत्ता से उखाड़ फेंकेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि रोजाना 22 से 23 किमी. नदी अधिकार यात्रा चल रही है। अब तक 112 किमी की यात्रा पूरी हो चुकी है। आज 6वां दिन है 470 किमी. की यह यात्रा होनी है। लगभग 53 से अधिक छोटे-छोटे नुक्कड़ सभाएं आयोजित हो चुके हैं। 238 से अधिक नुक्कड़ सभाएं होनी है नदी अधिकार पत्र भी वहां मछुवारे समाज के लोगेां के भरे जा रहे हैं। निषाद समुदाय के लोगों का पूरा समर्थन कांग्रेस पार्टी को प्राप्त हो रहा है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें