शिवशरण सिंह लगातार दूसरी बार बने सचिव



लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति चुनाव के लिए कल शाम 6 बजे से मतगणना शुरू हुई जो देर रात तक चली परंतु पूरे नतीजे नहीं आ सके। देर रात अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त सचिव पद का परिणाम घोषित कर दिया गया, जिसके अनुसार अध्यक्ष पद पर एक बार फिर हेमंत तिवारी ने शानदार जीत हासिल की। ज्ञानेंद्र शुक्ला दूसरे व मनोज मिश्रा तीसरे नंबर पर रहे जबकि इस पद की एकमात्र महिला उम्मीदवार अमिता मिश्रा को भी हार का सामना करना पड़ा। 

अध्यक्ष पद पर हेमंत तिवारी को 350, ज्ञानेंद्र शुक्ला को 187, मनोज मिश्रा को 180, प्रभात त्रिपाठी को 11 और अमिता मिश्रा को 9 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार सिंह, जफर इरशाद व आकाश शर्मा ने जीत हासिल की, वहीं सचिव पद पर शिव शरण सिंह ने इस बार भी जीत हासिल की। शिवशरण सिंह को 197, भारत सिंह को 159, अजय श्रीवास्तव को 141, कुसुम ताल्हा को 118 और शबी हैदर को 93 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर अभिषेक रंजन, विजय कुमार त्रिपाठी एवं सुरेश यादव विजयी हुए।

कार्यकारिणी पद के मतों की गिनती सुबह करीब 4 बजे तक चली, तब तक करीब 400 वोटों की गिनती हो चुकी थी तथा करीब 350 वोटों की गिनती बांकी थी। जब यह तय हुआ कि कोषाध्यक्ष पद के वोटों की रिकाउंटिंग होगी तो कार्यकारिणी पद के उम्मीदवारों ने भी इस बात पर सहमति दे दी कि उनके बचे वोटों की गिनती भी सोमवार शाम को कर ली जाए। 

इस बार मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के 860 मतदाताओं में से 759 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 23 पदों के लिए कुल 83 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें