महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अपराधों को गिनाते हुए संजय सिंह ने योगी सरकार को बताया फेल

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बड़बोलेपन पर तंज कसते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने पहले उन्हें यूपी ठीक से संभालने की सलाह दी है। योगी ने पश्चिम बंगाल की एक चुनावी रैली में कहा कि 3 मई के बाद टीएमसी के गुंडे बंगाल छोड़ देंगे।
 
प्रदेश में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अपराधों को एक एक कर गिनाते हुए संजय सिंह ने योगी सरकार को फेल बताया। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बुलंदशहर में दिव्यांग बच्ची की हत्या और उसके शव को घर में ही दफन कर दिया गया। यहीं एक मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ। लिस्ट लंबी और चिंताजनक है। एटा में बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ, बिल्हौर में हैवान ने बच्ची को कुएं में फेंक दिया। ये बिल्कुल ताजा घटनाएं हैं और योगी की पुलिस वसूली में व्यस्त है। वहीं योगी पश्चिम बंगाल में जाकर फर्जी हवाई पुल बांध रहे हैं, जबकि उनका अपना प्रदेश धू-धू जल रहा है।
 
हाथरस में बेटी की छेड़खानी पर पिता की हत्या कर दी गई और आज मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में इस मामले में लीपापोती की शर्मनाक हरकत की। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार की विदाई अब तय है। देश की प्रदेश की जनता राज्य के विकास के लिए यहां अब दिल्ली मॉडल लाने का मन बना चुकी है। संजय सिंह तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार को घेरा। बोले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मेरठ में किसान महापंचायत ने पूंजीपतियों के लिए काम करने वाली सरकार को हिला दिया है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें