यूपी में भी जीत होगी काम की राजनीति की- सभाजीत सिंह

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने आज दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी सफलता को काम की जीत बताया है। उन्होंने प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग खुशी बांटते हुए दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जनता का भरोसा बढ़ता जा रहा है।
 
आप प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। एम सी डी की 5 में से 4 सीटों पर मिली जीत, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के नीतियों कि की जीत है, जो बताती है कि जनता के बीच भाजपा का हवाई तिलिस्म ध्वस्त होता जा रहा है। दिल्ली एमसीडी में भाजपा काबिज है। इसके बावजूद जनता ने उसे भगा दिया। एक सीट कांग्रेस को मिली और भाजपा खाली हाथ। कहा कि अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव में भाजपा का पूरा सफाया हो जाएगा।
 
इसी तरह उत्तर प्रदेश से भी भाजपा को जनता ने भगाने का मन बना लिया है। ध्वस्त कानून व्यवस्था और चरम महंगाई से जनता त्राहिमाम कर रही है। अब वो और नहीं बर्दाश्त कर सकती। जनता प्रदेश में दिल्ली की तरह स्कूल और वही जैसे अस्पताल चाहती है। इसके लिए लोगों ने आम आदमी पार्टी को प्रदेश में लाने का मन बना लिया है। पंचायत चुनाव केकी तैयारियों के क्रम में मिल रहे जन समर्थन को देखकर यह पक्का हो गया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। जीत की खुशी में पदाधिकारियों सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। अबीर गुलाल भी उड़े।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें