अमेरि‍का को पीछे छोड़ भारत विश्‍व का सबसे तेजी से टीकाकरण करने वाला बना देश


देश में अब तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 8.70 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। आज सुबह 7 बजे तक मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार 13,32,130 सत्रों में 8,70,77,474 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 89,63,724 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों (एचसीडब्‍ल्‍यू) को टीके की पहली खुराक दी गई है और 53,94,913 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है।

इसके अलावा, 97,36,629 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं (एफएलडब्‍ल्‍यू) को पहली खुराक और 43,12,826 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को दूसरी खुराक दी गई है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3,53,75,953 लाभार्थियों को पहली खुराक और 10,00,787 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। 45 से 60 साल उम्र के 2,18,60,709 लाभार्थियों को पहली खुराक और 4,31,933 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। पिछले 24 घंटों में टीके की 33 लाख से ज्‍यादा खुराकें दी गईं।

टीकाकरण अभियान के 81वें दिन (6 अप्रैल, 2021) को 33,37,601 टीके लगाए गए। इनमें से 30,08,087 लाभार्थियों को 41,396 सत्रों में पहला टीका और 3,29,514 लाभार्थियों को दूसरा टीका लगाया गया। एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए भारत, अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए विश्‍व का सबसे तेजी से टीकाकरण करने वाला देश बन गया, जहां प्रतिदिन 30,93,861 टीके लगाए गए। भारत में नए मामलों की संख्‍या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,15,736 नए मामले सामने आए।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें