पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

लखनऊ। भारत रत्न -पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि (शहादत दिवस) पर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर मौजूद सभी कांग्रेसजनों ने स्व0 राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। 
 
इसके पूर्व अजय कुमार लल्लू ने कालीदास मार्ग स्थित राजीव चैक पर राजीव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्व0 राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू ने कहा कि राजीव युग दृष्टा, युवाओं के प्रणेता व आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। आधुनिक भारत के निर्माता, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायतीराज सशक्तिकरण के सूत्रधार एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है और श्रद्धानत है। उन्होने कहा कि देश के निर्माण में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा। मिलनसार, मृदुभाषी व हंसमुख स्वभाव के धनी होने के साथ वह भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने के साथ ही साथ गांवों के समग्र विकास के लिए सत्ता के विकेन्द्रीकरण हेतु पंचायतीराज व्यवस्था, युवाओं को 18वर्ष में मतदान का अधिकार, महिला सशक्तिकरण के लिए पंचायतों व निकायों में महिलाओं को आरक्षण के साथ-साथ सूचना और तकनीकी, शिक्षा व तन्त्र को विकसित करके देश के एक-एक व्यक्ति को राजनैतिक व विकास में भागीदारी सुनिश्चित किया।
 
 
उन्होने कहा कि आज के ही दिन स्व0 राजीव गांधी की शहादत हुई, पूरा देश शोकमग्न था और हर गली में बस एक ही नारा था-जब तक सूरज चांद रहेगा, राजीव तेरा नाम रहेगा। उन्होने कहा कि हमारी जनप्रिय नेता सोनिया गांधी के निर्देश पर कोरोना महामारी में मरीजों को दवाइयां, आवश्यक मदद, आक्सीजन, भोजन, मास्क आदि वितरित करने के साथ ही विधायकों द्वारा अपनी निधि से एक-एक एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने का निर्णय कांग्रेस ने लिया है। उन्होने कहा कि आज के दिन सही मायने में राजीव को यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन सेवादल के अध्यक्ष डा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने किया तथा समापन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने स्व0 राजीव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी के शहादत दिवस के मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष उत्तरी अजय श्रीवास्तव अज्जू व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा पार्क रोड के निवासियों को मास्क, बिस्कुट व फल वितरण किया गया व लोगांे को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें