मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा के बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश से लम्बे दौरे से गुरुवार को लखनऊ लौटी हैं। जिलों के दौरे से लौटने के बाद शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजयपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रदेश भर के दौरे और कोरोना पर सरकार के कार्यों का अपडेट भी देंगे सीएम योगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पुस्तक भेंट की। यूपी के साथ ही मध्य प्रदेश के राज्यपाल का भी दायित्व निभा रहीं आनंदीबेन पटेल 10 म‌ई को यहां से मध्यप्रदेश ग‌ईं थी। 17 दिनों बाद वह गुरुवार सुबह वापस लखन‌ऊ आ गई हैं। दस मई से भोपाल में प्रवास कर रही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिन में 12 बजे राजभवन के अधिकारियों ने भेंट की। राज्यपाल का आज देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

उन्होंने शाम को सात बजे सीएम योगी आदित्यनाथ को मिलने के लिए भी अपना समय दिया। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मध्य प्रदेश से लखनऊ आई हैं। वैसे तो इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है क्योंकि अमुमन महीने में दो बार मुख्यमंत्री, राज्य पाल से मिलते हैं। चूंकि पिछले 17 दिनों से राज्यपाल यहां नहीं थी इसलिए उनके लखनऊ पहुंचते ही मुख्यमंत्री उनसे मिलने जा रहे हैं।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें