आर0ओ0बी0 के चालू कार्यों हेतु रू0 79 करोड़ 91 लाख 67 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

लखनऊ। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में 08 रेल उपरिगामी सेतुओं के चालू कार्यों हेतु रू0 79 करोड़ 91 लाख 67 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है।

इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। इन 08 चालू कार्यों में जनपद प्रयागराज में 03, सीतापुर, भदोही, फिरोजाबाद, गोण्डा व बलरामपुर में 01-01 कार्य शामिल हैं। जारी शासनादेश में आवंटित धनराशि का उपयोग निर्धारित कार्यों पर ही किया जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें