दिल्ली-टूंडला-कानपुर रेलमार्ग निर्माण के लिए रू०-2 करोड़ 97 लाख 36 हजार की धनराशि का किया गया आवंटन
लखनऊ। उत्तर
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर जनपद
फिरोजाबाद में रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद के 500 मी०पूर्व स्थित दिल्ली-टूंडला-कानपुर रेल मार्ग पर फिरोजाबाद उप मण्डल के किमी० 1221/
3-5 में स्थित ब्रिज नंबर 84 (रेलवे अंडरपास) के निर्माण हेतु रू०2 करोड़
97 लाख 36हजार की धनराशि का आवंटन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किया गया है।
इस
रेल उपरिगामी सेतु की कुल लागत रू०11 करोड़ 89 लाख 45 हजार है और इस
निर्माणाधीन कार्य हेतु रु० 2 करोड़ का आवंटन पूर्व किया जा चुका है। इस
संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा
जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में संबंधित
अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि रेल उपरिगामी सेतु के निर्माणाधीन
कार्य हेतु आवंटित धनराशि का उपयोग शीघ्र किया जाना सुनिश्चित किया जाए
तथा कार्य संपादन के पश्चात उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित किया जाए
।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह लगातार मौके का निरीक्षण करते
हुए शीघ्र से शीघ्र कार्य पूरा किया कराना सुनिश्चित करें। कार्यो में
किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।